सावधान हो जाओ! आ गया 'साइबर सर्वे ठग', मिनटों में साफ कर देता है लाखों रुपये, जानें कैसे बचें?
Edited By Amit Kasana

Cyber Crime
Edited By Amit Kasana

Cyber Crime
नई दिल्ली: दिल्ली में साइबर ठगों ने एक निजी बैंक में आईटी मैनेजर से 11.80 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पहले पीड़ित को अपने जाल में फंसाने के लिए कुछ पैसे उसके खाते में ट्रांसफर किए। फिर उससे धीरे-धीरे कर लाखों रुपये की रकम ऐंठकर फरार हो गए हैं।
शाहदरा साइबर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित शाहदरा इलाके में रहता है। वह दिल्ली में एक नामी निजी बैंक में आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। शिकायत के अनुसार 25 दिसंबर 2022 को उनके व्हाट्सएप पर एक सर्वे का मैसेज आया।
मैसेज में सर्वे करने पर एक हजार से पांच हजार रुपये देने का वादा किया गया था। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर सर्वे को भरा। पहले पांच हजार रुपये जमा करवाए गए। जिसके कुछ बाद उनके खाते में छह हजार रुपये ट्रांसफर किए गए पैसे आने के बाद पीड़ित ने फिर पांच हजार रुपये जमा किए। इस बार उसे 35 हजार रुपये दिए गए। अब पीड़ित से 24, 25 और 26 दिसंबर को अलग-अलग बार करीब 11.80 लाख रुपये लिए गए। जिसके बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और अपनी वेबसाइट का लिंक भी हटा दिया।
इस केस से एक बात सामने आती है कि लालच बुरी बला है। साइबर सर्वे ठग ने पहले पीड़ित को दो बार पैसे देकर उसे लालच दिया। फिर धीरे-धीरे चार बार में उससे लाखों रुपये ठग लिए। ऐसे में किसी भी लालच में न आएं। सतर्क रहें, सावधान रहें, ऐसे किसी भी सर्वे जिसमें लिंक पर क्लिक करने की बात कही गई हो या ऑफर दिया जा रहा हो उससे पूरी तरह से परहेज करें। वरना आ प अपनी जमा पूंजी खो बैठेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: