Breaking: दिल्ली में रॉ अधिकारी ने ऑफिस की 10वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Umesh Pal Murder Case live updates, Atiq Ahmed, pyaragraj CJM court Uttar Pradesh hindi news
विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली के लोधी रोड पर रॉ अधिकारी ने ऑफिस की 10वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। घटनास्थल पर फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।

अभी पढ़ें डेटिंग ऐप पर हुई थी श्रद्धा से मुलाकात, लिव इन पार्टनर के हत्यारोपी आफताब ने किए सनसनीखेज खुलासे

Advertisment

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि रॉ अधिकारी डिप्रेशन मे था। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि रॉ अधिकारी अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। इस दौरान वह उठे और अचानक खिड़की के पास जाकर नीचे कूद पड़े।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि तेज धमाके की आवाज आई। घटनास्थल पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो अधिकारी खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। बातया जा रहा है कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दमतोड़ दिया था।

विज्ञापन

ऑफिस के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह दफ्तर में आए थे और अपना काम कर रहे थे। अपने सहकर्मियों के साथ उनका व्यवहार अच्छा था। अचानक उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इससे सब हतप्रभ हैं। पुलिस रॉ अधिकारी के परिजनों, आफिस में काम करने वाले लोगों व अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाय जा रहा है कि वह किस पारवारिक या काम के तनाव के चलते परेशान थे। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में अभी सुसाइड का कोई ठोस कारण पता नहीं चला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ