'माफी मांगें बीजेपी प्रवक्ता', शहजाद पूनावाला के बयान पर क्यों भड़के मनोज तिवारी?

Manoj Tiwari Statement Shahzad Poonawala : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने एक वीडियो जारी कर उनके बयान की निंदा की।

BJP MP Manoj Tiwari

भाजपा सांसद मनोज तिवारी। (File Photo)

Manoj Tiwari Statement Shahzad Poonawala : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बयान से सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक वीडियो जारी कर उनके बयान की निंदा की।

विज्ञापन

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने वीडियो जारी कर कहा कि आजकल पूर्वांचल समाज को गाली देने और अपशब्द कहने का जैसे एक फैशन चल पड़ा है। जहां तक दिल्ली की बात है तो ये पूर्वांचली लोग यहां अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाते हैं। वे अपने परिश्रम से दूसरों का घर बनाते हैं, दूसरों को सुविधा देते हैं। ठंड हो, गर्मी हो या बरसात, डोर टू डोर सुविधा पहुंचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

विज्ञापन

अपशब्द बोलने से पहले 50 बार सोचें : मनोज तिवारी

उन्होंने आगे कहा कि वे स्पष्ट करना चाहते हैं, ये उनका मन कहता है कि हर राजनीतिक दल भी ऐसे ही सोचेंगे। किसी के लिए भी जाति सूचक, समाज सूचक, प्रांत सूचक इस तरह के अपशब्द बोलने से पहले लोगों को 50 बार सोचना चाहिए। मनोज तिवारी ने कल की एक टीवी डिबेट का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और आप प्रवक्ता ऋतुराज झा के बीच हुई डिबेट में आपत्तिजनक बात कही गई, जिसकी वे निंदा करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बीजेपी सांसद बोले- माफी मांगें शहजाद पूनावाला

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उकसावे की परवाह किए बिना अपने भाजपा प्रवक्ताओं से अपेक्षा करते हैं कि वे हमेशा संस्कारी और विचारशील बने रहें। पार्टी उनसे यही अपेक्षा करती है, इसलिए उन्होंने पूनावाला द्वारा कहे गए शब्दों की निंदा की। उन्हें विश्वास है कि पार्टी इस मामले पर संज्ञान लेगी और उम्मीद है कि शहजाद पूनावाला बिना किसी और टिप्पणी के माफी मांगेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ