Delhi Election: BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, AAP नेताओं पर 5 मामले

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग गई। इससे पहले आम आदमी पार्टी के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज किए गए।

Parvesh Verma

बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की बढ़ी मुश्किलें।

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेता वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस बीच भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और तत्काल जांच शुरू करने का अनुरोध किया। दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के 5 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वाल्मीकि मंदिर कैंपस में वोटरों को जूता बांटते हुए प्रवेश वर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के एसएचओ को पत्र लिखकर भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत की जांच करने और मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। शिकायत में लिखा है कि भाजपा उम्मीदवार प्रवेश सिंह मंदिर मार्ग, पुलिस स्टेशन के पास वाल्मीकि मंदिर के धार्मिक परिसर में मतदाताओं को जूते बांट रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें प्रवेश वर्मा पर क्यों केस दर्ज करने की मांग की गई?

प्रवेश वर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और त्रिशूल-गदा उठाया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को अपने हाथों से जूते पहनाए और फिर पदयात्रा निकली। जूते बांटने को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी उम्मीदवार पर मतदाताओं को लालच देने का आरोप लगाया। इस दौरान एडवोकेट डॉ. रजनीश भास्कर ने चुनाव आयोग से व्हाट्सएप पर इस मामले की शिकायत की। इसे लेकर चुनाव आयोग ने पुलिस को चिट्ठी लिखी।

विज्ञापन

विज्ञापन

आप के खिलाफ भी 5 केस दर्ज

दिल्ली में पिछले 2 दिनों में सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज किए गए। चुनाव प्रचार में सरकारी वाहन के इस्तेमाल करने के आरोप में मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। साथ ही दिल्ली के अलग-अलग थानों में आप के खिलाफ भी केस दर्ज हुए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ