हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खुशखबरी! दिल्ली वालों को कब मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? 5 दिन में जुड़ेंगे 1 लाख लोग

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना जल्द ही लागू होने वाली है। इसकी तारीख का ऐलान हो चुका है। 5 दिन के भीतर 1 लाख लोगों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आयुष्मान योजना को लागू करने की तारीख सामने आ चुकी है। कल यानी 5 अप्रैल 2025 को आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को दिल्ली में लागू किया जाएगा। वहीं 10 अप्रैल 2025 तक 1 लाख लोगों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत दिल्ली वालों को 10 लाख रुपए के मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।

गरीबों को मिलेगी प्राथमिकता

सूत्रों की मानें तो 5 अप्रैल से आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू कर दी जाएगी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों और विशेष रूप से अंत्योदय योजना वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्र सरकार के साथ समझौते के बाद दिल्ली सरकार इस योजना को राजधानी में लागू करने जा रही है।

यह भी पढ़ें- AI पावर्ड 4D रडार इंटरसेप्टर क्या? ट्रैफिक नियम तोड़े तो इस तरह कट जाएगा चालान

विज्ञापन

क्या है सरकार का पूरा प्लान?

दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर प्लान तैयार किया है। यह योजना लागू होने के बाद मरीज के सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में रखे जाएंगे। दिल्ली में यह योजना लागू होने के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्रिटिकल केयर ब्लॉक डायग्नोस्टिक सुविधा और राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थय मिशन सेवाएं भी लागू की जाएंगी।

बजट में किया था ऐलान

बता दें कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में बजट पेश करते समय स्वास्थ्य क्षेत्र को 6874 करोड़ रुपए की सौगात दी थी। वहीं AB-PMJAY के लिए 2144 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इसी के साथ दिल्ली समेत देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयुष्मान भारत योजना लागू हो जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने की क्या है तैयारी? 6.5 लाख परिवारों को मिलेगा 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola