'सुधर जाओ वरना...', भोजपुरी सिंगर देवी को मिली धमकी, बोलीं- 'शाॅक्ड हूं'

Patna News: पूर्व पीएम अटल बिहारी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के भजन पर हुए बवाल के बाद सिंगर देवी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही है।

Bihar News

Bhojpuri Singer Devi

विज्ञापन

Bihar News: भोजपुरी लोक गायिका देवी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही है। सोशल मीडिया पर उनसे कहा जा रहा है ‘सुधर जाओ वरना जहां महात्मा गांधी पहुंचे हैं, वहीं पहुंचा देंगे’। वहीं लोक गायिका ने कहा मैंने प्रोग्राम के दौरान ईश्वर अल्लाह तेरो नाम के लिए नहीं बल्कि ‘पागलों के झुंड’ के लिए साॅरी कहा था। गायिका देवी ने कहा मैं बहुत ही ज्यादा शाॅक्ड हूं।

गायिका ने आगे कहा मैं एक ऐसा भजन गा रही थी जो महात्मा गांधी का प्रिय भजन है। उस समय मंच पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इनके अलावा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, संजय पासवान और शाहनवाज हुसैन भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

विज्ञापन

गायिका ने कहा मुझे नहीं पता ये लोग कौन हैं, लेकिन अभी पता चला है कि वो लोग हिंदू पुत्र संगठन से जुड़े हैं। इस संगठन के अध्यक्ष नागेश सम्राट हैं। इसी संगठन ने शोर मचाया था। गायिका ने आगे कहा जब ईश्वर अल्लाह तेरे नाम लाइन आई तो, लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मंच पर बैठे नेता हरकत में आ गए। उन लोगों को भी समझ नहीं आया कि किस तरह से पब्लिक को हैंडल किया जाए।

कार्रवाई होनी चाहिए

इस दौरान कुछ लोग मेरे पास आए, कहा आप साॅरी बोल दीजिए, इससे थोड़ा काम हो जाएगा। हंगामा देख मुझे लगा कि मारपीट न हो जाए। इसलिए मैंने उन लोगों की बात मानते हुए साॅरी कह दिया। देवी यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा इतने बड़े दिग्गज नेता कार्यक्रम में मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में कुछ लोगों ने हंगामा किया, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

मिल रही धमकियां

सिंगर ने कहा इस कार्यक्रम के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। गायिका ने मांग की कि जो हमारे देश के बड़े नेता हैं, उनको इस मामले में एक्शन लेना चाहिए। क्योंकि ये देश के लिए शर्मनाक बात है। अटल बिहारी जी सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलते थे। उनके जन्म दिवस पर इस प्रकार की हरकत होना अपने आप में बहुत ही शर्मनाक बात है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ