केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का इलाज फ्री

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री में इलाज दिया जाएगा।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal (File Photo)

Arvind Kejriwal: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरिवाल ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए संजीवनी योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत सभी का फ्री में इलाज किया जाएगा। इसके लिए अरविंद केजरिवाल ने कहा कि किसी को कहीं जाने की जरूरत नहीं है, हमारे लोग आपके घर आकर एक कार्ड देकर जाएंगे, बस उसको संभाल कर रखना है।

विज्ञापन

संजीवनी योजना क्या है

केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले कई बड़े ऐलान किए हैं। पहले उन्होंने महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा किया। अब उन्होंने दिल्ली के बुजुर्ग नागरिकों को तोहफा देते हुए संजीवनी योजना की शुरुआत की है। इस योजना का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को फ्री इलाज दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल में ही फ्री में इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन


योजना का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बुजुर्गों ने मुझे हमेशा अपना बेटा माना है। आज मैं अपना फर्ज निभाने जा रहा हूं। इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों का फ्री इलाज मिलेगा। चाहे अस्पताल सरकारी हो या प्राइवेट, इलाज का खर्चा जो भी हो, अब बुजुर्गों का पूरा इलाज मेरी जिम्मेदारी है।

कैसे होगा फ्री इलाज?

योजना के बारे में जानकारी देते हुए केजरीवाल ने बताया कि बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए संजीवनी योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी खास तरह के कार्ड (BPL, APL) की जरूरत नहीं होगी। यह योजना अमीर और गरीब लोगों के लिए होगी। इलाज में होने वाले खर्चे की कोई लिमिट नहीं होगी। पूरा खर्च सरकार उठाएगी। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन दो से तीन दिनों में शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी, इसके लिए AAP के कार्यकर्ता खुद घर घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।

विज्ञापन

केजरीवाल ने चुनाव में के बाद इस योजना को पास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीत के बाद हम इस योजना को शुरू कर देंगे। इसके पहले केजरीवाल ने महिलाओं के लिए जीत के बाद हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ