Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान, पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने मिलेंगे 18,000 रुपए

Arvind Kejriwal PC Delhi Election 2025: महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के बाद अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों के लिए एक नई योजना का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस योजना के बारे में विस्तार से बात की है।

arvind kejriwal pc

Arvind Kejriwal PC Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। केजरीवाल अक्सर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात दिल्ली वासियों तक पहुंचाते हैं। आज यानी सोमवार को उन्होंने फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान केजरीवाल ने पुजारी ग्रंथि योजना का ऐलान किया है।

कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के तहत मंदिर के पुजारियों को हर महीने 18,000 रुपए की राशि दी जाएगी। साथ ही गुरुद्वारों में ग्रंथियों को भी 18,000 रुपए की रकम मिलेगी। इस योजना के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। कल यानी मंगलवार को कनॉट प्लेस से पुजारी ग्रंथी योजना का शुभारंभ होगा। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी।

हर महीने मिलेंगे 18,000 रुपए

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुजारी और ग्रंथी समाज की सेवा करते हैं, लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता। देश में पहली बार ऐसी कोई योजना सामने आई है। अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो सभी पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपए की सैलरी दी जाएगी।

खुद करेंगे रजिस्ट्रेशन

केजरीवाल ने आगे कहा कि कल मैं खुद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करूंगा। साथ ही मैं बीजेपी से गुजारिश करता हूं कि वो इस योजना में बाधा नहीं डालेंगे। इस रजिस्ट्रेशन को रोकने की कोशिश न करें। अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें पाप लगेगा।

हरदीप पुरी को करें गिरफ्तार- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में कहां-कहां रोहिंग्या मुसलमान हैं, इसका पूरा डाटा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के पास है। तो हरदीप पुरी को गिरफ्तार कर लीजिए। इन्हें सरकार नहीं चलानी बस पूरा दिन नाटक करते रहते हैं। बता दें कि केजरीवाल ने इससे पहले महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे। वहीं संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों का फ्री इलाज होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ