CM Atishi PC on Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव से पहले सीएम आतिशी ने बड़ा दावा किया है। आतिशी का कहना है कि AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है। बीजेपी उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। आतिशी के इस दावे के बाद दिल्ली की सियासत में खलबली मच गई है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल की जान को खतरा बताया है। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।
साजिश में 2 खिलाड़ी शामिल
सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। इस साजिश में 2 खिलाड़ी हैं। पहला बीजेपी के कार्यकर्ता और दूसरा अमित शाह के अंतर्गत आने वाली दिल्ली पुलिस। बीजेपी और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी से केजरीवाल जी की जान लेने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election में BJP को क्यों पड़ी CM योगी की जरूरत? कैसे गेमचेंजर साबित होगी ये रणनीति!
आतिशी ने गिनाया हमला
अरविंद केजरीवाल पर हो रहे हमलों की लिस्ट गिनाते हुए सीएम आतिशी ने कहा कि 24 अक्टूबर को विकासपुरी में दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल जी पर हमला हुआ। सोशल मीडिया पर पता चला कि हमलावर बीजेपी का कार्यकर्ता है। पुलिस ने इस मामले पर कुछ नहीं किया।
आतिशी ने उठाए सवाल
आतिशी ने कहा कि 30 नवंबर को मालवीय नगर में पब्लिक इवेंट के लिए जाते हुए अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ। इसके बाद 18 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। पुलिस इसकी जांच करने नहीं गई। हमने सोशल मीडिया पर जांच की तो पता चला कि सारे हमलावर बीजेपी के पदाधिकारी थे। दिल्ली पुलिस ने न उन्हें रोका और न उनपर एक्शन लिया।
केजरीवाल के पास z+ सिक्योरिटी
आतिशी ने कहा कि कल हरिनगर में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी तक हमलावर पहुंच गए और दिल्ली पुलिस ने कुछ नहीं किया। संजय सिंह को वहां जाकर हमला रोकना पड़ा। बीजेपी वाले कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के पास z+ सिक्योरिटी है। मैं पूछना चाहती हूं कि इस देश के इतिहास में पहले कभी ऐसा हुआ है कि z+ सिक्योरिटी वाले पर हमला होता है और पुलिस सामने नहीं आती।
पंजाब पुलिस को हटाया
सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमले के कारण पंजाब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देना शुरू किया। मगर चुनाव से 10 दिन पहले पंजाब पुलिस को उनकी सुरक्षा से हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें- Watch: MLA का बेटा हूं…अमानतुल्ला खान के बेटे ने पुलिस को दिखाई धौंस
संबंधित खबरें
दशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के पास CCTV और 2000 जवान तैनात
1 hr agoVIDEO: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? CISF जवान की हुई तारीफ
2 hrs agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
7 hrs agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
7 hrs agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
10 hrs agoदिल्ली में रविवार रात इस महीने की अब तक की सबसे ठंडी रात
11 hrs agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
13 hrs ago'न डरेंगे, न पीछे हटेंगे', अभिजीत दीपके बोले- कानूनी लड़ाई के लिए तैयार
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines