Watch: MLA का बेटा हूं...अमानतुल्ला खान के बेटे ने पुलिस को दिखाई धौंस

Amanatullah Khan Son Video Viral  : आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक अमानतुल्ला खान के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस और उनके बेटे के बीच बातचीत हो रही है।

Amaantullah Khan

Amanatullah Khan Son Video Viral  : दिल्ली के जामिया नगर में बुलेट बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर हुडदंग करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। जब पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई करने की बात कही तो शख्स हंगामा करने लगा और खुद को इलाके के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्ला खान का बेटा बताकर पुलिस को धौंस दिखाने लगा। पुलिस और शख्स के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बताया गया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस जामिया नगर में पेट्रोलिंग कर रही थी, तब बुलेट बाइक पर सवार दो युवक गलत दिशा से गाड़ी चलाते दिखाई दिए। दोनों स्टंट भी कर रहे थे और बाइक का साइलेंसर भी मॉडिफाइड किया हुआ था। पुलिस के जवानों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह MLA अमानतुल्ला खान का बेटा है। इसके साथ उसने कहा कि मेरी बाइक इसलिए रोकी गई क्योंकि इस पर आम आदमी पार्टी का चिन्ह लगा हुआ है।

विज्ञापन

जब ASI ने दोनों लड़कों से ड्राइविंग लाइसेंस व RC दिखाने के लिये कहा गया तो उन में से एक लड़का जो बाइक चला रहा था, उसने कहा कि मुझे लाइसेंस व RC की जरूरत नहीं है। मैं यहां के विधायक का बेटा हूं और तुम ऐसे कैसे चालान कर सकते हो? इसके लड़के ने अपने पिता को फोन कर दिया।


लड़के ने  SHO/ Jamia Nagar से अपने पिता की बात कराई। पुलिस का कहना है कि MLA अमानतुल्ला खान ने भी बत्तामीजी से बात की और कहा कि मुझे भी बंद कर दो। इसके बाद दोनों लड़के बिना नाम पता बताए मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद बाइक को लेकर थाने लाया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना लाइसेंस और आरसी, बिना हेलमेट, गलत तरीके से गाड़ी चलाने का आरोप लगाकर U/s 3/181, 5/180, 39/192, 194d, 132/179, 184 MV Act के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामला कोर्ट में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ