---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘जेल वाला CM अब बेल वाला CM’; अरविंद केजरीवाल की जमानत पर BJP की पहली प्रतिक्रिया

BJP Reaction on Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर भाजपा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की और कहा कि वे जो कहते हैं, उसे खुद के लिए भी अमल में लाकर दिखाएं।

---विज्ञापन---

BJP Reaction on Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर भाजपा की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल को फिर से आइना दिखाया है। केजरीवाल को कंडीशनल बेल मिली है तो जेल वाला CM अब बेल वाला CM हो गया है। अरविंद केजरीवाल को तुरंत चाहिए कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दे, लेकिन बेशर्म केजरीवाल ऐसा नहीं करेंगे। अरविंद केजरीवाल में एक बूंद नैतिकता नहीं बची है। जो कहते थे किसी नेता पर आरोप लग जाए तो त्यागपत्र दे देना चाहिए, वे सशर्त बेल पाते हैं, 6 महीने जेल में रहते हैं, सशर्त जमानत पाते हैं, लेकिन अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

केजरीवाल को करप्शन आरोपों वाला CM बताया

गौरव भाटिया ने कहा कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री करप्शन के आरोपी मुख्यमंत्री हैं। केजरीवाल की पहली दलील थी कि उनकी गिरफ्तारी वैध नहीं थी। आज जो फैसला आया है, उसमें न्यायाधीश ने कहा है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध नहीं है। जो प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा था, उसका खात्मा आज सर्वोच्च न्यायालय ने किया है। केजरीवाल पर लगे चार्ज निरस्त नहीं किए गए, इसका मतलब आधार है, साक्ष्य है, प्रमाण है। मुचलका 10 लाख भरकर मुख्यमंत्री बाहर आते हैं, क्या दिल्ली को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए, क्या दिल्ली का बेल वाला CM, बेल वाला डिप्टी CM चाहिए। यह कैसी पार्टी है, जो इतना कुछ होने के बाद भी, अस्तित्व खतरे में होने के बाद भी चुनाव जीते का दम भरती है। भाजपा का मुकाबला करने की हिम्मत दिखाती है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

केजरीवाल के 5 महीने बाद रेगुलर जमानत मिली

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को 5 महीने बाद रेगुलर जमानत मिली है और वे जेल से बाहर आएंगे। उन्हें 21 मार्च 2024 को दिल्ली शराब घोटाले में ED ने गिरफ्तार किया था। जुलाई 2024 में उन्हें ED केस में सुप्रीम कोर्ट से रेगुलर जमानत मिली तो CBI ने विरोध जताते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब CBI केस में भी उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।

First published on: Sep 13, 2024 12:26 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola