'अरविंद केजरीवाल के गुंडों ने शाहदरा में कार्यकर्ता की जला दी झुग्गी', BJP ने Video शेयर कर लगाया आरोप

Delhi Assembly Elections 2025 Voting : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। मतदाता पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाल रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने आप पर बड़ा आरोप लगाया।

Delhi Assembly Elections 2025 Voting

BJP का AAP पर बड़ा आरोप।

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025 Voting : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक 70 सीटों पर 46.55 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक वीडियो शेयर कर आम आदमी पार्टी (AAP) पर बड़ा आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के गुंडों ने शाहदरा में कार्यकर्ता की झुग्गी जला दी।

भाजपा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपनी हार सामने देख महाठग बौखला गया है और कार्यकर्ता की झुग्गी जलवा दी। BJP ने कहा कि शाहदरा विधानसभा क्षेत्र की कलंदर कॉलोनी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के गुंडों ने भाजपा के कार्यकर्ता की झुग्गी जला दी। साथ ही पार्टी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कार्यकर्ता अपनी पीड़ा बयां कर रहा है।

विज्ञापन

जानें पीड़ित ने क्या कहा?

विज्ञापन

बीजेपी के पीड़ित कार्यकर्ता ने कहा कि आप के गुंडों ने उसके घर में आग लगा दी। उन्होंने आगे कहा कि अगर झुग्गी में रखे सिलेंडर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता है। भाजपा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आग से जलकर राख हुई झुग्गी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

BJP ने आप की पार्षद की गुंडागर्दी का वीडियो किया शेयर

विज्ञापन

इससे पहले बीजेपी ने एक्स पर एक और वीडियो साझा किया, जिसमें आप की पार्षद सारिका चौधरी की गुंडागर्दी दिखाई दे रही है। पार्टी ने वीडियो के साथ लिखा कि अरविंद केजरीवाल अपनी होने वाली हार से इतना बौखला गए हैं कि अपने सभी गुंडों को सड़कों पर उतार दिया है। AAP तुम कितनी भी गुंडागर्दी कर लो, दिल्ली की जनता बदलाव करके ही मानेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ