दिल्ली में वोटिंग पर बोले मंत्री अनिल विज- '8 तारीख BJP के लिए शुभ', केजरीवाल-आतिशी के लिए कही ये बात

Delhi Election 2025 Anil Vij Predicts BJP Victory: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इस बीच हरियाणा के मंत्री अनिज विज ने कहा कि 8 तारीख बीजेपी के लिए शुभ है।

Delhi Election 2025 Anil Vij Predicts BJP Victory

Delhi Election 2025 Anil Vij Predicts BJP Victory

विज्ञापन

Anil Vij Mocks AAP Complaints Predicts Defeat: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा मतदान 24.87 प्रतिशत मतदान नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुआ है। इस सीट से बीजेपी के मनोज तिवारी सांसद हैं। इस बीच हरियाणा के मंत्री अनिज विज ने बड़ा बयान दिया है। विज ने कहा कि 8 तारीख बीजेपी के लिए शुभ है। हरियाणा में भी 8 तारीख को कमल खिला था, दिल्ली में भी 8 तारीख को कमल खिलेगा।

विज ने कहा कि चुनाव में जो रोता है वो खोता है। ये आप पार्टी इस बार चुनाव में कदम-कदम पर रो रही है। दिल्ली की सीएम आतिशी जिस प्रकार से शिकायतें कर रही है वह 100 प्रतिशत चुनाव हारेगी। केजरीवाल का लटका हुआ चेहरा बता रहा है कि वो हार चुके हैं। वहीं हरियाणा में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दर्ज हुई एफआईआर को लेकर विज ने कहा कोई भी कानून के तहत कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन

हरियाणा के मंत्री आगामी निकाय चुनावों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भी बीजेपी जीत दर्ज करने जा रही है। चारों ओर बीजेपी ही बीजेपी है। हमारे सामने कोई पार्टी चुनाव में नहीं टिक पाएगी।

आप के दो विधायकों के खिलाफ एफआईआर

बता दें कि दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे। दिल्ली में अब तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एलजी वीके सक्सेना, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी वोट डाले चुके हैं। इस बीच आप के दो उम्मीदवारों दिनेश मोहनिया और अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ