केजरीवाल के आदेश को पढ़ते समय रो पड़ीं आतिशी, जानें जेल से क्या आया पहला ऑर्डर?

Arvind Kejriwal Order Atishi: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से पहला आदेश जारी किया है। इस आदेश को जल मंत्री आतिशी ने पढ़ा। आतिशी आदेश को पढ़ते समय भावुक हो गई।

Arvind Kejriwal CM Atishi

Arvind Kejriwal, CM Atishi

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Order Atishi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से पहला आदेश जारी किया है। उन्होंने यह आदेश जल विभाग को दिए हैं। वहीं, जल मंत्री आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल का आदेश पढ़ते समय भावुक हो गई हैं। केजरीवाल को 21 मार्च की रात गिरफ्तार किया गया था।

‘मेरी आंखों से आंसू निकल पड़े’

आतिशी ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल के आदेश का कागज उनके डायरेक्शन के साथ मेरे पास आया तो मेरी आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्हें ई़डी ने हिरासत में ले लिया है। यह पता नहीं है कि वे कब बाहर आएंगे। उसके बावजूद वे दिल्ली की जनता और उनकी समस्याओं के बारे में सोच रहे हैं।

विज्ञापन

आतिशी ने बीजेपी पर हमला

जल मंत्री आतिशी ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है, उन्हें जेल में डाल सकती है, लेकिन जो उनका दिल्ली वालों से प्यार है, जो दिल्ली वालों के प्रति जिम्मेदारी का भाव है, उसे कैद नहीं कर सकती।

विज्ञापन

‘पानी और सीवर की समस्या को लेकर चिंतित हूं’

आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के आदेश को पढ़ा। इस आदेश में केजरीवाल ने कहा है कि मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की काफी समस्याएं हो रही हैं। इसे लेकर मैं चिंतित हूं। चूंकि मैं जेल में हूं। इस वजह से लोगों को जरा भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

‘जरूरत पड़ने पर उपराज्यपाल का लें सहयोग’

केजरीवाल ने कहा कि गर्मियां आ रही हैं। जहां पानी की कमी है, वहां उचित संख्या में टैंकरों का इंतजाम कीजिए। मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को उचित आदेश दीजिए, ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। जनता की समस्याओं को तुरंत और समुचित समाधान होना चाहिए। जरूरत पड़ने पर उपराज्यपाल महोदय का भी सहयोग लें। वे भी आपकी जरूर मदद करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ