Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Arvind Kejriwal Arrested : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की कस्टडी में हैं। इसे लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने News 24 से खास बातचीत में कहा कि बीजेपी वाले चाहते हैं कि विपक्ष के नेता उनका विरोध न करे। बस उनकी (BJP) तारीफ होती रहे। जो बीजेपी का विरोध करते हैं, वे लोग उन्हें अंदर कर देते हैं।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में जिसने अस्पताल बनाए, उन्हें (सत्येंद्र जैन) अंदर कर दिया गया। दिल्ली में जिसने स्कूल बनाए, उन्हें (मनीष सिसौदिया) भी अंदर कर दिया गया। राज्यसभा में जिनसे विरोध किया, उन्हें (संजय सिंह) भी जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि बीजेपी का सूपड़ा साफ हो रहा है, इसलिए उन्हें भी अंदर कर दिया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकते हो, लेकिन एक सोच को कैसे कैद करोगे। आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल हैं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। हम सभी लोग सिपाही हैं। इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी शक्ति बनकर आने वाली है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.