---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से लगा झटका, तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Arvind Kejriwal High Court: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने हाई कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई है। दिल्ली के सीएम को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal High Court: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपनी जमानत की गुहार लगाई, लेकिन अदालत ने उनकी तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। अब रविवार और होली की छुट्टी के बाद 27 मार्च को सुनवाई होने की उम्मीद है। केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी को चैलेंज किया है। उन्होंने ED की कस्टडी को गैरकानूनी बताया है।

जानकारी के अनुसार, केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के साथ ही 22 मार्च को ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित रिमांड के आदेश को चुनौती दी है। केजरीवाल की ओर से दलील दी गई है कि रिमांड और गिरफ्तारी दोनों ही अवैध हैं।

---विज्ञापन---

अर्जेंट हीयरिंग की मांग 

अरविंद केजरीवाल ने इसी के साथ ही कोर्ट में तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई है। इससे पहले केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गई अर्जी को वापस ले लिया था। माना जा रहा था कि केजरीवाल की लीगल टीम ने ये फैसला बड़ी रिस्क से बचने के लिए लिया था। ताकि शीर्ष कोर्ट से यदि झटका लगता तो फिर अन्य विकल्प नहीं बचते।

---विज्ञापन---

ED को मिली है 6 दिन की रिमांड

इसी के कयास लगाए जा रहे थे कि वह अपनी जमानत को लेकर निचली अदालत या हाई कोर्ट में जा सकते हैं। अब इसे लेकर स्थिति साफ हो गई है कि लीगल टीम स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस आगे बढ़ेगी। बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली सीएम को 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनके मामले पर सुनवाई की थी।

जेल से ही चलाएंगे सरकार

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के शराब नीति घोटाले में कुल 600 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप है। ईडी को 6 दिन की ईडी रिमांड मिलने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। वह जेल से ही सरकार चलाएंगे। अरविंद केजरीवाल पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं।

---विज्ञापन---

वाइफ सुनीता ने सुनाया संदेश

इससे पहले शनिवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली सीएम का संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा देश के अंदर और बाहर कई ताकतें हैं जो भारत को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहकर ताकतों को पहचानना होगा। हमें उन्हें हराना होगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें। ऐसी कोई जेल नहीं है जो लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सके। मैं जल्द ही बाहर आकर अपना वादा निभाऊंगा।

ये भी पढ़ें: जो BJP की दमनकारी नीतियों के खिलाफ बोलेगा, उसका मुंह बंद कर दिया जाएगा: भगवंत मान 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इस शख्स की गवाही से अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार; जानें कौन है शरद रेड्डी और शराब घोटाले में क्या भूमिका?

First published on: Mar 23, 2024 05:44 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola