'गोली मार दो हमें, मन नहीं भरा तो'; Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी से भड़की Atishi Marlena का हाई वोल्टेज ड्रामा

Atishi Marlena High Voltage Drama: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड से भड़की आतिशी मार्लेना आज पुलिस वालों के साथ भिड़ गईं। उन्होंने पुलिस द्वारा रोके जाने पर बवाल किया। इस दौरान आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज सड़क पर लेट गए। उन्होंने पुलिस वालों को अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।

Atishi Marlena High Voltage Drama With Delhi Police

Atishi Marlena High Voltage Drama With Delhi Police

Atishi Marlena High Voltage Drama: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड दिए जाने से आम आदमी पार्टी भड़की हुई है। पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, नेताओं और वर्करों में काफी आक्रोश है। वहीं दिल्ली पुलिस भी आप सदस्यों पर अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

विज्ञापन

इसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिला, जब मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली पुलिस वालों पर भड़क गईं। उन्होंने और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीच सड़क काफी हंगामा किया। करीब एक घंटा हाई वोल्टेज ड्रामा चला। आप नेता बीच सड़क लेट गए और उन्होंने पुलिस वालों से कहा कि हमें गोली मार दो। अरविंद केजरीवाल तो जेल भेज दिए।

विज्ञापन

आप दफ्तर तक जाने से रोका पुलिस ने

बता दें कि जब से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है, तब से दिल्ली पुलिस ने भीआप सदस्यों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी का दफ्तर सील कर रखा है। किसी को भी दफ्तर तक जाने नहीं दिया जा रहा। दफ्तर तक जाने के सभी रास्ते बंद कर रखे हैं। आप के मंत्री और विधायक इससे और ज्यादा भड़क गए हैं।

मंत्री आतिशी मार्लेना आज दोपहर को दिल्ली के शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने के बाद वापस लौट रही थीं। वे दफ्तर जाने के लिए निकलीं। उनके साथ कार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और अन्य विधायक थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर मंत्री आतिशी भड़क गईं। वे अपनी कार से उतरीं और पुलिस अधिकारी को कार में बैठने को कहा।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने मंत्री आतिशी मार्लेना को यह पूछते हुए रोका था कि आप कहां जा रही हैं? इसके जवाब में आतिशी ने कहा कि हम घर जा रहे हैं, लेकिन आप लोग जाने नहीं दे रहे। यकीं नहीं आता तो आइए हमारे साथ हमारी गाड़ी में चलिए, पता चल जाएगा कि कहां जा रहे हैं? आतिशी ने कहा कि हम दफ्तर नहीं अपने घर जा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ