'पाकिस्तान दुनिया के सामने बेनकाब...' Operation Sindoor पर क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22वें BSF अलंकरण समारोह और रुस्तमजी मेमोरियल लेक्चर में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है।

Amit Shah on Operation Sindoor

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 22वें BSF (सीमा सुरक्षा बल) अलंकरण समारोह और रुस्तमजी मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए जवानों के शौर्य को सलाम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने केवल पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। समारोह को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है।

विज्ञापन

बेनकाब हो गया पाकिस्तान

अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तब मुमकिन हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक मजबूती, भारतीय खुफिया एजेंसियों की सटीक जानकारी और सेना की ताकत का शानदार प्रदर्शन एक साथ आए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान का आतंकवाद से लगाव दुनिया के सामने उजागर हो गया है। सालों से पाकिस्तान भारत में इस तरह के हमले कर रहा था। लेकिन इस बार उसे अच्छे तरीके से जवाब मिला है। इससे दुनिया के सामने पाकिस्तान बेनकाब हो गया है।

विज्ञापन

दुनिया कर रही है भारतीय सेना की तारीफ

उन्होंने कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पहला बड़ा आतंकी हमला उरी में हुआ। जहां हमारे सैनिकों को जिंदा जलाने का दुस्साहस किया गया। हमारी सरकार ने तुरंत इसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकी ठिकानों में घुसकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते हुए कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को उनका धर्म पूछकर मार दिया। इस हमले का जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। पूरी दुनिया आज भारतीय सेना की बहादुरी की तारीफ कर रही है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने कुछ ही मिनटों में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ