AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किल बढ़ी, ED ने की गैर जमानती वारंट की मांग

AAP MLA Amanatullah Khan: दिल्ली वक्फ बोर्ड की संपत्ति की अवैध खरीद और लीज के मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान जल्द ही जेल जा सकते हैं। ईडी ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पहले ही शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में हैं।

AAP MLA Amanatullah Khan

AAP MLA Amanatullah Khan : एक ओर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। दूसरी ओर उनकी पार्टी के विधायकों की मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ अदालत का रुख किया है और उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की है।

बता दें कि अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन पर दिल्ली वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर घोटाला करने का आरोप है। इसे लेकर पूछताछ करने के लिए ईडी की ओर से उन्हें कई बार समन भेजे जा चुके हैं लेकिन वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इसीलिए ईडी ने अब अदालत का रुख किया है। ईडी की अपील के बाद राउज अवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह से 18 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है।

इस मामले में अमानतुल्लाह खान को सितंबर 2022 में 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। तब उनके खिलाफ शिकायत करने वाले हाफिज इरशाद कुरैशी ने आरोप लगाया था कि वक्फ बोर्ड में कई लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया गया था। इनमें से कई उनके करीबी या फिर रिश्तेदार थे। तब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आप विधायक के कथित सहयोगी हामिद अली को गिरफ्तार किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ