---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली सरकार के 2 बड़े अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Delhi Government Officers Conspiracy: दिल्ली सरकार के 2 अधिकारियों के खिलाफ उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ है। केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। दोनों अधिकारियों पर केजरीवाल के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी आरोप लगा चुके हैं।

---विज्ञापन---

FIR Against Delhi Government Officers:  दिल्ली सरकार के 2 बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार और विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री राजशेखर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। केस उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्ज किया गया है। अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश पर SC/ST एक्ट में FIR हुई है, जिसमें धारा 392, 447, 120बी, 504, 506 भी शामिल की गई हैं।

दोनों अधिकारियों पर साजिश रचने और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। शिकायत में कहा गया है कि एक NGO दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें दे रहा था, लेकिन दोनों ने मिलकर साजिशत रचते हुए उनके खिलाफ NGO के पास जो सबूत थे, उन्हें नष्ट करा दिया। NGO के ऑफिस से उनके खिलाफ तैयार फाइल ही गायब करा दी गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:रामदेव जी आपकी माफी स्वीकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सेवा विभाग से गायब हो चुकी एक फाइल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी अधिकारियों पर साजिश साजिशें रचने और भ्रष्ट होने के आरोप लगा चुके हैं। मंत्री सौरभ ने विशेष सचिव सतर्कता YVVJ राजशेखर के ऑफिस से सेंसिटिव फाइल और डॉक्यूमेंट हटवाने के दावे को साजिश बताया था।

---विज्ञापन---

उन्होंने दोनों अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत भी दी थी कि प्राथमिकी दर्ज की जाए। दिल्ली सरकार सेवा विभाग को लेकर चल रहा यह मामला करीब 9 साल पुराना है और विवाद में केंद्र-राज्य दोनों सरकारें शामिल हैं। मामले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि कुछ लोग ऑफिस से एक फाइल लेकर निकल रहे हैं और वे गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव की सपा का मेनिफेस्टो लॉन्च, जनता से ढेरों वादे किए

---विज्ञापन---

दूसरा विवाद दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजशेखर के ऑफिस से जिस फाइल के गायब होने की बात उठी है, वह दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी से जुड़ी फाइल है। मामले की जांच विशेष सचिव राजशेखर ही कर रहे थे और फाइल उन्हीं की कस्टडी में थी, लेकिन उस फाइल को गायब कर दिया गया। उसी फाइल के कारण आज आप सरकार, उनके मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:मुख्‍तार अंसारी के भाई को उसी के गढ़ में चुनौती देने के ल‍िए BJP ने उतारा ये सूरमा

---विज्ञापन---
First published on: Apr 10, 2024 02:32 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola