केजरीवाल का जेल में बढ़ा वजन, हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट

Arvind Kejriwal gain weight in Tihar Jail: आज सुबह सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की स्पेशल लीव पिटिशन पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल के वकील को एक हफ्ते के लिए इंतजार करने की सलाह दी है।

Arvind Kejriwal

राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर हुई सुनवाई।

Arvind Kejriwal gain weight in Tihar Jail: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का वजन जेल में बढ़ गया है। बुधवार शाम तिहाड़ जेल में हुए उनके मेडिकल रिपोर्ट से यह पता चला। जेल सूत्रों के अनुसार इसके अलावा केजरीवाल का शुगर और बीपी नॉर्मल आया है। बता दें रोजाना जेल में केजरीवाल का मेडिकल किया जाता है।

एक किलो बढ़ा वजन

जेल सूत्रों के अनुसार केजरीवाल का वजन एक किलो बढ़ा है। बताया जा रहा है कि पहले उनका वजन 65 किलो था, अब वह बढ़कर 66 किलो हो गया है। इसके अलावा सीएम को शुगर की दवा दी जा रही है, वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों को जांच में उन्होंने किसी तरह की कोई परेशानी नहीं बताई है। केजरीवाल को शुगर डाइट दी जा रही है, समय-समय पर उनकी शुगर जांच की जाती है।

क्या हुआ आज सुबह?

इससे पहले आज सुबह सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की स्पेशल लीव पिटिशन पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल के वकील को एक हफ्ते के लिए इंतजार करने की सलाह दी है। बता दें केजरीवाल ने ईडी के उन्हें गिरफ्तार करने को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। मंगलवार को हाई कोर्ट ने उनकी यह याचिका खारिज कर दी थी।

फिलहाल न्यायिक हिरासत में केजरीवाल

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर करने की अनुमति मांगी है। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था। बता दें ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ