Delhi Car Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी को ED ने गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी ग्रुप के 19 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. जिसमें ED ने 48 लाख रुपये बरामद किए हैं. जांच में पता चला कि NAAC की फर्जी मान्यता दिखा कर बच्चों से धोखाधड़ी की गई और ट्रस्ट के करोड़ों रुपये में हेराफेरी हुई.
रद्द हो चुकी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता
कुछ दिन पहले ही एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी AIU ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दी थी. उनका कहना था कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम यूनिवर्सिटी के आचरण से मेल नहीं खा रहे हैं. अब से अल-फलाह यूनिवर्सिटी AIU के logo का इस्तेमाल अपनी वेबसाइट पर नहीं सकती है. बता दें कि सभी यूनिवर्सिटी AIU, भारतीय विश्विद्यालय संघ के अंतर्गत सदस्य मानी जाती हैं.
धमाके से पहले उमर नबी का वीडियो आया था सामने
दिल्ली के लाल किले के पास ब्लास्ट करने वाले उमर नबी का एक कबूलनामा भी सामने आ गया है. सामने आए 1 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में उमर खुद बता रहा है कि वह कैसे फिदायीन बना. वीडियो दिल्ली धमाके से पहले घर से निकलते वक्त का है, जिसमें उसने उपरोक्त बातें कबूलीं. जांच एजेंसियों को उमर से एक दर्जन से ज्यादा ऐसे वीडियो मिले हैं. जांच एजेंसियों को पता चला है कि मॉड्यूल के सदस्य आपस में मिलकर अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देते थे. इसके साथ ही सिग्नल ऐप पर एक एनक्रिप्टेड चैट ग्रुप भी सक्रिय था, जिसमें बातचीत होती थी और निर्देश दिए जाते थे. इस ग्रुप को उमर ने करीब तीन महीने पहले बनाया था, जिसमें डॉ. मोजम्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, मुफ़स्सर राथर और मौलवी इरफान शामिल थे. ये सभी मॉड्यूल की कोर टीम मानी जा रही है.
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
5 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
12 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
12 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
13 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines