दिल्ली ब्लास्ट में पाकिस्तान एंगल को लेकर नया खुलासा, अपने दोस्त की जमीन पर रची थी भारत को दहलाने की साजिश

दिल्ली लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट मामले में आज एक बड़ा खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार जैश ए मोहम्मद को ऑपरेट करने वाले “अबु उकासा” ने ही उमर उन नबी को रेडिकलाइज (कट्टरपंथी) किया था. इस मामले में आतंकी उमर उन नबी साल 2022 में टर्की गया था. जहां उसकी मुलाकात अबु उकासा से हुई थी.

delhi blast

दिल्ली लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट मामले में आज एक बड़ा खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार ‘जैश ए मोहम्मद’ को ऑपरेट करने वाले ‘अबु उकासा’ ने ही आतंकी उमर उन नबी को रेडिकलाइज (कट्टरपंथी) किया था. इस मामले में आतंकी उमर उन नबी साल 2022 में तुर्किए गया था. जहां उसकी मुलाकात अबु उकासा से हुई थी.

विज्ञापन

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी नहीं चाहते थे कि इस अटैक के तार पाकिस्तान से जुड़े इसलिए वो तुर्किए से ऑपरेशन को ऑपरेट कर रहा था.

विज्ञापन

‘कश्मीर के मुसलमानों से अच्छा कोई मुस्लिम नहीं’

सूत्रों के मुताबिक उमर को इतना रेडिकलाइज कर दिया गया था कि वो कहता था कि ‘कश्मीर के मुसलमानों के अलावा कोई मुस्लिम अच्छा नहीं होता है, पूरे देश के नॉन मुस्लिम और मुसलमानों को खत्म कर देना चाहिए.’

उमर यह भी कहता था कि ‘पाकिस्तान जैसा कोई देश नहीं है, सभी को पाकिस्तान चलना चाहिए, पूरे विश्व में सिर्फ पाकिस्तान में मुसलमानों का सम्मान होता है, इसलिए पूरे विश्व में पाकिस्तान के अलावा बाकी के देश अच्छे नहीं हैं.’

विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच मुंबई तक पहुंची

मिली जानकारी के अनुसार, अब जांच की आंच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक पहुंच चुकी है. मुंबई पुलिस की मदद से तीनों को एक सीक्रेट ऑपरेशन के जरिए हिरासत में लिया गया और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक जो लोग सोशल मीडिया के जरिए इस मामले में संलिप्त लोगों के संपर्क में थे उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है. मुंबई के तीन अलग-अलग जगह से तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

सूत्रों का दावा यह भी है कि इन्हें दिल्ली लाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. यह तीनों हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने उच्च स्तर की पढ़ाई की है और अच्छे परिवार से आते हैं. तीनों संदिग्ध किसी एप्लिकेशन के जरिए आरोपियों के संपर्क में थे. ऐसी कार्रवाई राज्य के अलग-अलग जिलों में की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ