एयर इंडिया की फ्लाइट में 8 घंटे तक AC बंद, जबरदस्ती विमान में भरे गए यात्री, कई लोग हुए बेहोश

Air India Flight News : दिल्ली एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। एयर इंडिया के विमान में बिना एसी के 8 घंटे तक यात्रियों को जबरदस्ती बैठाया गया। बाद में उन्हें एयरपोर्ट के अंदर भी नहीं जाने दिया गया, जिससे भीषण गर्मी की वजह से कई यात्री बेहोश हो गए।

Air India flight

एयर इंडिया के विमान में कई यात्री हुए बेहोश।

Delhi Airport News : देश में एक तरफ भयंकर गर्मी पड़ रही तो दूसरी तरफ दिल्ली एयर पर कई यात्री बेहोश हो गए। एयर इंडिया की फ्लाइट का एसी 8 घंटे तक बंद रहा। इसके बाद भी यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया, जिससे उनके पसीने छूटने लगे। इस दौरान प्लेन में कई यात्रियों के बेहोश होने की सूचना आई है।

विज्ञापन

8 घंटे तक बिना AC विमान में बैठे रहे यात्री

विज्ञापन

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को लेकर एक व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एयर इंडिया के विमान में फंसे लोगों को घर जाने दें। फ्लाइट AI 183 8 घंटे से ज्यादा लेट थी। इसके बाद भी यात्रियों को बिना एसी के विमान में बैठने को मजबूर किया गया। जब यात्रियों को प्लेन से उतारा गया तो उन्हें दिल्ली में एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश नहीं दिया गया है। भीषण गर्मी की वजह से कई यात्री बेहोश हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

20 घंटे की देरी से उड़ान भरी फ्लाइट

एयर इंडिया की फ्लाइट 20 घंटे की देरी उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामने करना पड़ा। यह विमान गुरुवार दोपहर को रवाना होना था। पहले बताया गया कि फ्लाइट 8 घंटे की देरी से उड़ान भरेगी, लेकिन बाद में यह विमान 20 घंटे की देरी से आज सुबह रवाना हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई घटना को लेकर यात्रियों ने निराशा और असंतोष व्यक्त किया है।

विज्ञापन

दिल्ली में भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

विज्ञापन

राजधानी में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली के आयानगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 4.9 अधिक है। इससे एक दिन पहले पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन मौसम विभाग इसकी जांच कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ