50-60 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जमकर बरसेंगे बादल, अगले कुछ घंटों में फिर तबाही मचाएगा तूफान!

Aaj Ka Mausam : देश में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ जमकर बारिश होने के आसार हैं।

Cyclone Latest Update

Cyclone Latest Update

विज्ञापन

Cyclone Latest Update : देश में एक तरफ भयंकर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है तो दूसरी तरफ एक बार फिर तूफान तबाही मचाने के लिए आ रहा है। अगले कुछ घंटों में तूफान दस्तक देगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और जमकर बादल बरसेंगे। आइए जानते हैं कि कहां आ रहा तूफान?

पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और ओडिशा में अगले 3 तीन घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। इस दौरान गरज के साथ तूफान, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आंधी-तूफान 50-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगा। ये फिर तटीय इलाकों में तबाही मचा सकता है। ओडिशा के मयूरभंज जिले में यही मौसम रहने की संभावना है। उपग्रह और कोलकाता रडार ने यह अपडेट दिया है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में रेमल भी मचा चुका है तबाही

विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान रेमल आया था, जिसने पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई थी। इस दौरान 135 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चली थीं और समुद्र में 4 घंटे तक लैंडफॉल हुआ था। चक्रवाती तूफान की वजह से बांग्लादेश में 10 और बंगाल में 6 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन

कई जिलों में जमकर हुई बारिश

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में खतरनाक चक्रवाती तूफान रेमल से काफी नुकसान हुआ था। 2,140 पेड़ और बिजली के 1700 खंभे पल-पलभर में गिर पड़े थे। 29 हजार घर प्रभावित हुए थे। उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, कोलकाता, हुगली, हावड़ा, दीघा, काकद्वीप और जयनगर में जमकर बारिश हुई थी।

विज्ञापन

हवाई सेवाएं भी थीं बंद

कोलकाता एयरपोर्ट पर 21 घंटे तक हवाई सेवाएं बंद थीं, जिससे 394 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं। रेमल का असर खत्म होने के बाद हवाई उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ