बिहार में बवाल, लू से 60 लोग मरे; औरंगाबाद में 18 घंटे में 27 की मौत, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

Heat Wave In bihar : उत्तर भारत में भीषण गर्मी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लू और हीटवेव ने लोगों को घरों में कैद कर रखा है। प्रचंड गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है, जिससे बिहार में कई लोगों की जान चली गई है। आइए जानते हैं कि गर्मी से कब मिलेगी राहत?

deadly heat

अभी जारी रहेगा लू का कहर।

Deadly Heat In Bihar (अमिताभ ओझा) : पूरे देश में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। अब बिहार में सूरज की तपिश से लोगों की जान जा रही है। लू ने अबतक 60 लोगों की जिंदगी निगल ली। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा मौतें हुईं। सुरक्षाकर्मी सहित मरने वालों में 10 लोग ऐसे हैं, जिनकी चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हुई। आइए जानते हैं कि बिहार में कब हीटवेव से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

इन राज्यों में हुईं मौतें

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में लू लगने से 11 लोगों की जान चली है, जबकि औरंगाबाद में मरने वालों की संख्या 27 है। भोजपुर, रोहतास, कैमूर, गया, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, जमुई, सारण, बेगूसराय जिलों में भीषण गर्मी से मौतें हुईं।

विज्ञापन

औरंगाबाद में सबसे ज्यादा मौतें

औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि औरंगाबाद में पिछले 18 घंटे में लू लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग अस्पतालों में 300 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। औरंगाबाद में पिछले एक सप्ताह से तापमान 45 से 48 डिग्री के बीच रहा। जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

बिहार में कब पहुंचेगा मानसून?

विज्ञापन

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच लोगों को अब मानसून का इंतजार है। लोग आसमान में टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब बादल बरसेंगे? भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, केरल और पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब यह मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए अन्य राज्यों में फैलेगा। बिहार में 15 जून से मानसून की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

स्कूल-कॉलेज 8 जून तक रहेंगे बंद

विज्ञापन

राज्य में मरने वालों में मतदान कर्मी और होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। इस बीच नीतीश सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 8 जून तक प्राइवेट-सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। हालांकि, स्कूल सिर्फ छात्र-छात्राओं के लिए बंद रहेंगे, लेकिन टीचरों के लिए नहीं।

विज्ञापन

कल हुई थी बारिश

बिहार के कई जिलों में कल हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने बताया कि कल से पुरवैया हवा चलने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ