Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Weather Forecast : दिल्ली और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। जहां सूरज की तपिश से दिल्ली और उत्तर प्रदेश झुलस रहा है तो वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में पारा 48 के पार पहुंच गया है। आइए जानते हैं कि बाकी राज्यों में कैसे रहेगा मौसम?
सबसे गर्म शहर रहा श्रीगंगानगर
राजस्थान और मध्य प्रदेश में गुरुवार को तापमान 48 डिग्री के पार रहा। देश में सबसे गर्म शहर राजस्थान का श्रीगंगानगर था, जहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा है। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश का सीधी है, जहां 48.2 डिग्री सेल्सियस पारा रहा, जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक है।
यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी बनी जानलेवा, हीटस्ट्रोक से 4 राज्यों में 54 की मौत
दिल्ली समेत 5 राज्यों में पारा 47 डिग्री के पार
दिल्ली समेत पांच राज्यों में 30 मई को पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। यूपी के वाराणसी में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 7.1 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली के आयानगर में पारा 47.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.9 अधिक है। हरियाणा के नारनौल में 47.5 डिग्री, झारखंड के डाल्टनगंज में 47.4 डिग्री और ओडिशा के झारसुगुड़ा में 47.0 डिग्री पारा रहा।
यह भी पढ़ें : 107 डिग्री पहुंचा बुखार, हीटस्ट्रोक से बिहार के युवक ने दिल्ली में तोड़ा दम
बिहार-पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी
बिहार और पंजाब में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। बिहार के डेहरी में सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा 46.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि पंजाब के बठिंडा में 5.6 डिग्री अधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 46.8 डिग्री और विदर्भ के ब्रह्मपुरी में 46.9 डिग्री तापमान रहा।
Observed Maximum Temperature Dated 30.05.2024@moesgoi @DDNational @airnewsalerts @RailMinIndia @DDNewslive @ndmaindia pic.twitter.com/MRfQl0pMxZ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 30, 2024
इन राज्यों में चलेगी हीटवेव
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में एक जून तक हीटवेव चलने की संभावना है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में लू चलने के आसार हैं। फिलहाल दो दिनों तक इन राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।