दिल्ली angle-right

दिल्ली में ढाई हजार नुक्कड़ सभाएं करेगी आप, यह सच्चाई बताएगी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी का पर्दाफाश करने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का संदेश दिल्ली और पूरे देश में हर आदमी तक पहुंचाने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी का पर्दाफाश करने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का संदेश दिल्ली और पूरे देश में हर आदमी तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

70 विधानसभाओं में कार्यकर्ता बैठक की जाएगी

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पर्दाफाश करने के 3 मार्च को दिल्ली की 70 विधानसभाओं में कार्यकर्ता बैठक की जाएगी। उसके बाद 4 मार्च को हम प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तर पर मोहल्ला सभा के लिए बैठक करेंगे। 6 और 7 मार्च को सभी पोलिंग स्टेशन पर मोहल्लों में तैयारी को लेकर बैठक होगी। 10 मार्च से हर मोहल्ले में ये नुक्कड़ सभाएं शुरू होगी।। दिल्ली के अंदर ढाई हजार मोहल्ले में नुक्कड़ सभा करेंगे, जिसमें लोगों को बीजेपी की तानाशाही के बारे बताया जाएगा।

हर साजिश का कड़ाई से जवाब दिया जाएगा

गोपाल राय ने कहा कि पीएम ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए देश के सर्वक्षेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करवाया है और हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर रखा है। इसके पीछे के असली सच को लोगों तक पहुंचाने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक की थी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा की हर साजिश का कड़ाई से जवाब दिया जाएगा। हम जनता के बीच जाएंगे। मोदी सरकार द्वारा की जा रही केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का संदेश दिल्ली और पूरे देश में हर आदमी तक पहुंचाया जाएगा।

किसी से पैसे लिए ही नहीं हैं, तो कैसे मिलेगा

गोपाल राय ने कहा कि भाजपा कह रही है कि शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया ने पैसे खाए है। बीजेपी की एजेंसियां पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के अंदर छापेमारी कर रही हैं। मनीष सिसोदिया के घर, बैंक, लॉकर और गांव में छापेमारी की गई और देश भर में 500 से ज्यादा जगहों पर छापामारी की गई लेकिन सीबीआई को एक चवन्नी नहीं मिली। क्योंकि जब मनीष सिसोदिया ने किसी से पैसे लिए ही नहीं हैं, तो कैसे मिलेगा।

 

First published on: Mar 02, 2023 10:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें