दिल्ली में रोहिंग्या के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच अक्सर तकरार देखने को मिलती है। रोहिंग्या को लेकर आप ने बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में रोहिंग्या के बच्चों को दाखिला दिया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
किराड़ी विधानसभा से विधायक अनिल झा वत्स ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने डबल स्टैंडर्ड की वजह से देश को अस्थिर करना चाहती है। दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र में स्थित स्कूलों में करीब ऐसे 10 बच्चों को एडमिशन दिया गया है, जिन्हें रोहिंग्या के नाम जाना जाता है। इन अवैध विदेशियों को रोहिंग्या कहते हैं।
यह भी पढ़ें : खुशखबरी! दिल्ली वालों को कब मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? 5 दिन में जुड़ेंगे 1 लाख लोग
अगर मैं गलत हूं तो BJP-पुलिस साबित करे : अनिल झा
आप विधायक ने दावा किया कि अगर अगर मैं गलत हूं तो बीजेपी और दिल्ली पुलिस करे और बताए कि किस नियम कायदे में आता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपने एक्स पोस्ट में पहले ही कह चुके हैं कि रोहिंग्या का स्वागत करते हैं। बक्करवाला के आसपास उन्हें शिफ्ट किया जाएगा।
क्यों रोहिंग्या को दिल्ली में बसाना चाहती है BJP : आप विधायक
उन्होंने आगे कहा कि बॉर्डर की सुरक्षा करना केंद्र सरकार और खुफिया एजेंसियों की जिम्मेदारी है। आखिरकार क्यों केंद्र सरकार उन्हें दिल्ली में बसाना चाहती है। रोहिंग्या की ये चिंता कर रहे हैं, इसका हमें खेद है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में इन्हें एडमिशन दिया गया है। घुसपैठियों के लिए रेड कारपेट बिछा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : AI पावर्ड 4D रडार इंटरसेप्टर क्या? ट्रैफिक नियम तोड़े तो इस तरह कट जाएगा चालान
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
39 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
8 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
12 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
12 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
13 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
14 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
15 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
15 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines