दिल्ली MCD में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में हंगामा, AAP और BJP के पार्षदों में मारपीट, कई पार्षद घायल
Edited By Amit Kasana

एमसीडी सदन में मारपीट की तस्वीरें
Edited By Amit Kasana

एमसीडी सदन में मारपीट की तस्वीरें
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) के स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां आप व बीजेपी के पार्षदों में जमकर लातघुसे चले। दोनों पार्टियों के पार्षदों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला पार्षद समेत कई पार्षद घायल हुए हैं। एक पार्षद सदन में ही बेहोश हो गए।
BJP-AAP पार्षदों में हुई मारपीट#MCDMayorElection #MCDstandingcommittee #viralvideo pic.twitter.com/suCHkrkF2B
— News24 (@news24tvchannel) February 24, 2023
सिविक सेंटर में हुई इस मारपीट में कई पार्षद घायल हुए हैं। सोशल मीडिया में पार्षदों के बीच मारपीट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियों में दोनों तरफ के पार्षद आपस में मारपीट करते दिखाई पड़ रहे हैं। वायरल वीडियो में महिला पार्षद आपस में मारपीट करती दिख रही हैं। अब 27 फरवरी तक सदन की कार्रवाई स्थागित कर दी गई है। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे फिर से स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होगा।
MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में हुआ हंगामा, BJP AAP के पार्षदों में हुई हाथापाई#MCDstandingcommittee #MCDMayorElection pic.twitter.com/pvjAmmGlrh
— News24 (@news24tvchannel) February 24, 2023
बताया जा रहा है कि स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में गिनती के के दौरान एक वोट को मेयर ने अनवैलिड घोषित कर दिया था। इसके बाद मेयर ने री काउंटिंग का आदेश दिया। इसी आदेश के बाद हंगामा शुरू हो गया और दोनों पार्टियों के पार्षदों आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर जूतमपैजार हुई।
और पढ़िए –AAP Councilor Joins BJP: भाजपा में शामिल हुए पवन सहरावत, MCD हाउस में हंगामा पर दिया बड़ा बयान
"MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव की काउंटिंग के वक्त BJP पार्षदों ने मेयर और महिला पार्षदों पर हमला किया": @AtishiAAP#MCDMayorElection #MCDstandingcommittee #viralvideo pic.twitter.com/2JystkaDbd
— News24 (@news24tvchannel) February 24, 2023
मारपीट के बाद आप विधायक आतिशी सिंह ने मीडिया में बयान दिया कि बीजेपी के पार्षदों ने मेयर शैली ओबरॉय पर सदन और सदन के बाहर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जब स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में हारने लगी तो बीजेपी के पार्षद गुंडागर्दी करने लगे। आतिशी ने कहा कि एमसीडी के हाउस में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गुंडागर्दी अपनी लफंगई का नमूना पेश किया। हमारी मेयर पर बुरी तरह से हमला किया। उन्हें जान बचाकर हाउस से भागना पड़ा। वे हाउस से बाहर गईं। तब भाजपा के पुरुष पार्षदों ने उन्हें फिजिकली असॉल्ट किया।
MCD की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में हुआ हंगामा, AAP और BJP पार्षदों में हुई मारपीट#MCDElection #StandingCommittee #Viral #Delhi pic.twitter.com/sgOnwx7fEN
— News24 (@news24tvchannel) February 24, 2023
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के लिए वोटिंग हुई। जिसमें 250 सदस्यों में से कुल 242 सदस्यों ने ही वोट डाले। वोटों की गिनती के दौरान एक वोट अनवैलिड हुआ तो भाजपा पार्षदों ने चीटर-चीटर और चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर मेयर शैली ओबेरॉय ने री काउंटिंग का आदेश दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: