Arvind Kejriwal Tihar Jail Aam Admi Party: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में रहेंगे। इसके बाद उनकी जमानत पर एक बार फिर सुनवाई होगी। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार कैसे चलेगी। पहले केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी में रहते हुए सीएम के तौर पर दो आदेश दिए थे, लेकिन अब उनके इस तरह आदेश देने में कानूनी पचड़े हैं। उन्हें इसके लिए कोर्ट से परमिशन की जरूरत होगी। इस बीच आम आदमी पार्टी कोर्ट पहुंच गई है।
पहले भी कुछ लोगों को मिल चुकी हैं सुविधाएं
आम आदमी पार्टी (आप) ने कोर्ट से तिहाड़ जेल में एक छोटे से क्षेत्र को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऑफिस के रूप में उपयोग करने का अनुरोध किया है। AAP इस ऑफिस के जरिए सीएम केजरीवाल से बातचीत कर सकेगी। उन्हें इस जगह पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समेत तमाम सुविधाएं देने के लिए भी गुहार लगाई गई है। इस मामले पर सुनवाई होने पर पार्टी अदालत में कुछ तर्क देगी। दरअसल, पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल से पहले अन्य आरोपियों को ऐसे विशेषाधिकार दिए गए थे। ऐसे में केजरीवाल को इस तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए। यदि केजरीवाल को कोर्ट से अनुमति मिल जाती है तो वे जेल से ही दिल्ली की सरकार चला सकेंगे।
दिल्ली सरकार के अधिकारियों से मिल सकते हैं केजरीवाल
आपको बता दें कि अभी जेल के नियमों के अनुसार, तिहाड़ की जेल नंबर 2 में बंद सीएम केजरीवाल को पहले से दी गई एक लिस्ट में शामिल लोगों से मिलने की ही अनुमति है। इसमें दिल्ली सरकार के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। इसी के साथ-साथ वे अपने परिवारजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इसकी अनुमति सप्ताह में दो बार ही होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियमित स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। वह डायबिटिक हैं।
सुब्रत रॉय को मिली थी अनुमति
उल्लेखनीय है कि सहारा समूह के प्रमुख दिवंगत सुब्रत रॉय को अदालत से ऑफिस के काम करने की अनुमति मिली थी। उन्होंने न्यूयॉर्क और लंदन में अपने लग्जरी होटलों को बेचने के लिए तिहाड़ जेल के अंदर ऑफिस बनाया था। इसके लिए 2014 में तिहाड़ के अंदर विशेष अदालत परिसर को ‘जेल’ घोषित किया गया था।
ये भी पढ़ें: क्या सुनीता केजरीवाल बनेंगी दिल्ली की CM? AAP विधायकों की मीटिंग के बाद अटकलें तेज
ये भी पढ़ें: करवटें बदलते रहे, छोटे बिस्तर से परेशान; कैसी कटी जेल में Arvind Kejriwal की पहली रात, कैसे हुई सुबह की शुरुआत?
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines