कांप गई दिल्ली, पारा 3 डिग्री से नीचे पहुंचा, घने कोहरे के कारण जारी हुआ फॉग अलर्ट

Delhi (6)
विज्ञापन

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को कंपकंपा देने वाली शीत लहर ने गुरुवार को भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को जकड़ना जारी रखा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फॉग अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्ली में आईजीआई हवाईअड्डे ने घोषणा की कि सभी परिचालन सामान्य हैं, लेकिन गुरुवार सुबह कोहरे के कारण कम दृश्यता प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति लौटने वाली है और पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है।

Advertisment

गुरुवार सुबह 5.30 बजे तक पालम में तापमान सात डिग्री जबकि सफदरजंग में 3 डिग्री दर्ज किया गया, जो दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान है। लोधी रोड पर तापमान 2.8 डिग्री रहा।

विज्ञापन

ठंड के साथ घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त 

पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर शीतलहर जैसे हालात हैं। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। गलन भरी भीषण ठंड के साथ घने कोहरे ने भी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हड्डियों तक को कंपा देने वाली ठंड से बुधवार को लोग घरों के भीतर भी ठिठुरते रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ