नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक पुलिस अधिकारी के अपने आवास पर मृत पाए जाने से महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक चौंकाने वाली घटना में, एक पुलिस अधिकारी मिरदर्ड रोड इलाके में अपने आवास पर मृत पाया गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान यूनुस खान के रूप में हुई है और वह एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक थे। एएसआई खान क्राइम ब्रांच कमला मार्केट में तैनात थे। खान का शव बिना किसी चोट के मिला।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा, “दिल्ली (Delhi) पुलिस के एक एएसआई यूनुस खान मिरदर्ड रोड स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए, उनके शरीर पर कोई चोट नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यूनुस के परिवार में 2 पत्नियां और 10 बच्चे हैं।”
आगे की जांच चल रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ