कलयुगी मां ने 7 दिन की बच्ची को जंगल में फेंका, युवक ने पहुंचाया अस्पताल फिर प्रसूता ने पिलाया दूध
Edited By Rakesh Choudhary

प्रसूता ने पिलाया दूध।
Edited By Rakesh Choudhary

प्रसूता ने पिलाया दूध।
Cruel Mother Threw 7 Day Old Baby Girl Forest In Alwar: राजस्थान के अलवर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अलवर के नौगावा तहसील में एक कलयुगी मां अपनी 7 दिन की बच्ची को कुत्तों के पास फेंककर फरार हो गई। वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हाॅस्पिटल में डाॅक्टरों ने बच्ची का इलाज कर उसे सरकारी मदर टेरेसा होम भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अलवर के नौगावा तहसील के हाजीपुर गांव में एक युवक सरकारी जोहड़ के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसे जोहड़ के किनारे पर केले के पत्तों से लिपटी एक नवजात मिली। उसके आस-पास आवारा कुत्ते घूम रहे थे। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण बच्ची को लेकर गांव के सामुदायिक केंद्र पहुंचे।
अस्पताल में डाॅक्टराें ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। डाॅक्टरों ने बताया कि बच्ची 7 से 8 दिन की है। नवजात बच्ची भूख के कारण रो रही थी। वहां मौजूद एक प्रसूता ने उसे दूध पिलाया। अस्पताल के डाॅक्टरों ने बच्ची की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची ने बच्ची के माता-पिता की जानकारी जुटाने में जुट गई। इस दौरान कई लोग बच्ची को गोद लेने के लिए आगे आए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: