रायपुर: चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ अधिकारियों के ट्रांसफर का दौर जारी है। राज्य में अब 6 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। इसे लेकर विभाग ने आदेश जारी कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक, IAS सत्यनारायण राठौर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नान यानी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आईएएस भुवनेश यादव को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस इफ्फत आरा को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दिव्या उमेश मिश्रा को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार ने IFS अरुण प्रसाद पी को संचालक उद्योग एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम CSIDC का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ