Reels देखने-बनाने का ऐसा जुनून क‍ि मोबाइल से दूरी बर्दाश्‍त नहीं हुई! पत‍ि ने रोका तो उठाया खौफनाक कदम

Mobile Social Media Addiction Dangerous Effect: मोबाइल और सोशल मीडिया की लत सुसाइड और मर्डर का कारण बनती जा रही है। फोन-रील्स के जुनून में एक और सुसाइड होने का मामला सामने आया है। पति ने फोन इस्तेमाल करने की रोक लगाई तो महिला ने मासूम बेटी के बारे में भी न सोचते हुए फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

Uttar Pradesh news

Chhatisgarh Woman Committed Suicide For Smartphone (महेंद्र पाल, दुर्ग): आजकल स्मार्टफोन और फेसबुक-इंस्टाग्राम रील्स मौत का कारण बन रही हैं। आए दिन स्मार्टफोन के चक्कर में सुसाइड करने, हत्या किए जाने मारपीट करने की वारदातें सामने आ रही हैं। अब स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की लत के कारण एक और जिंदगी ‘काल’ का ग्रास बन गई है। महिला ने खुद मौत को गले लगाया। उसने अपनी ही साड़ी से फंदा बनाया और सुसाइड कर लिया। इससे पहले की पति उसे बचा पाता, वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुसाइड का केस दर्ज कर लिया है। पति ने पूछताछ में सुसाइड किए जाने की वजह पुलिस को बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार और बेटी का ध्यान नहीं रखती थी रचना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का मामला है। मृतका की पहचान रचना साहू पत्नी भूपेंद्र साहू के रूप में हुई। भूपेंद्र टाइलों का मिस्त्री है। उसने पुलिस को बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी रचना के साथ हुई थी। दोनों की 5 साल की बेटी भी है, लेकिन रचना को स्मार्टफोन और सोशल मीडिया यूज करने की लत थी। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स देखती रहती थी और बनाती रहती थी। इसके चलते वह न परिवार की तरफ ध्यान देती थी और न ही बेटी का ख्याल रखती थी। उसकी लत के कारण अकसर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था, लेकिन डांटने, समझाने पर भी रचना ने रील्स देखना-बनाना नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

पड़ोसियों ने मोबाइल के लिए झगड़ने की बात बताई

भूपेंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और काम पर चला गया। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे के करीब घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब वह घर पहुंचा तो उसने रचना का शव देखा। उसके गले में साड़ी का था। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरा सील कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा। पूछताछ किए जाने पर मोहल्ले के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि रचना और भूपेंद्र के बीच मोबाइल को लेकर अकसर विवाद होता था और दोनों के लड़ने की आवाजा आती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ