राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, सीएम बघेल समेत कई मंत्री होंगे शामिल
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिली है। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने जुबानी जंग जारी है। इस बीच कांग्रेस ने आज देश भर में मौन सत्याग्रह करेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है। रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रदेश के तमाम नेता इस सत्याग्रह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सत्ता और संगठन के कई बड़े चेहरे एक साथ मौन रहकर विरोध जताएंगे। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मौन प्रदर्शन होगा। प्रदेश प्रभारी सेलजा प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सुबह की फ्लाइट से रायपुर पहुंचेंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: