रायपुर: खड़े ट्रक से टकराई बेकाबू बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: रायपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार खड़े ट्रक से जाकर टकरा गए। बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मठपुरैना निवासी अमित साहू और उसके दोस्त की मौत हुई है। बीच में बैठे युवक को चोट नहीं आई है।
यह हादसा बोरियाखुर्द तालाब के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने रात 10 से 11 बजे के बीच हुआ था। राहगीर भी घटना की जगह पर जमा हो गए थे। इसके बाद ट्रक के नीचे से युवकों को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि हादसे के दौरान राहगीर और पुलिस लगातार एंबुलेस को कॉल करते रहे पर पर आधे घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: