रायपुर में गांजा खपाने की तैयारी में थे 2 तस्कर, पुलिस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस को मंगलवार को गांजा तस्करी के मामले में एक और सफलता मिली है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओड़िसा के सीमावर्ती इलाके से दो गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जगदलपुर CSP हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक यात्री बस में दो व्यक्ति संदिग्ध सामान लेकर ओड़िसा की ओर से जगदलपुर की तरफ जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – Breaking: भिवाड़ी से तीन बच्चों के अपहरण का मामला, दिल्ली के महरौली में मिले दो बच्चों के शव
सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर नगरनार टीआई बीआर नाग के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया।
इसके बाद पुलिस की टीम को तत्काल ही छतीसगढ़ और ओड़िसा के सीमावर्ती इलाके में स्थित धनपुंजी नाके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने ओड़िसा की ओर से आ रही एक यात्री बस को चेकिंग के लिए रोक लिया।
वाहन की चेकिंग करते हुए पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की। चेकिंग में पुलिस ने बस में सवार दो यात्रियों के पास से 50 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह दोनों यह गांजा ओड़िसा से खरीदकर रायपुर में खपाने की फिराक में थे।
जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने तुरंत ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: