छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, कई लोग हो चुके हैं शिकार

Raigarh Crime_

रायगढ़: छत्तीसगढ़ में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामला रायगढ़ का है जहां एसपी द्वारा गठित पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल और झारखंड में की सिलसिलेवार रेड कर करोड़ों की ठगी का खुलासा किया है। इस गिरोह में कुल 22 लोग शामिल हैं जो टॉवर लगाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करते थे।

विज्ञापन

बता दें कि करोडों रुपए की ठगी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में रायगढ़ पुलिस को सफलता हाथ लगी है। यह गिरोह अपना संचालन जामताड़ा और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से करते थे। इनके गिरोह में कुल 24 सदस्य थे जो कोलकाता के दमदम में एक किराए के मकान लेकर अपना ठगी का धंधा चला रहे थे।

विज्ञापन

लड़कियों को कोर्ट में पेश होने के दिए आदेश

यह लोगों से मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी किया करते थे। 22 लोगों में 14 लड़कियां और 8 लड़के गिरोह में मौजूद थे जिसमें से 8 लड़कों को रायगढ़ पुलिस अपने साथ न्यायिक रिमांड पर रायगढ़ लिए आई है। वहीं अन्य 14 लड़कियों को कोलकाता न्यायालय से अग्रिम जमानत मिली है और उन्हें 25 तारीख तक रायगढ़ में पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत

पुलिस द्वारा इनके दर्जनों बैंक के खातों को सीज कर दिया गया है और ठगी के रकम की वापसी के लिए पुलिस जुट गई है। निश्चित तौर पर साइबर क्राइम के मामले में रायगढ़ जिले में सबसे बड़ी कार्यवाही है। ठग गिरोह ने छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के सभी राज्यों से ठगी की है। पुलिस को कुछ अहम रजिस्टर एवं कागजात भी मिले हैं जिसमें इन्होंने कहां से किससे कब कितनी ठगी की है, उसकी विस्तृत जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वे लालच में आकर साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। ईवर्नेस की कमी के कारण पढ़े लिखे लोग भी इनके शिकार हो रहे हैं। इसीलिए पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वे रुपयों संबंधित कोई भी जानकारी मोबाइल पर साझा ना करें कुछ भी संदेह होने पर तत्काल संबंधित थाना और बैंक में शिकायत दर्ज करवाएं। जब तक लोगों में जागरूकता नहीं आएगी तब तक साइबर क्राइम के मामले बंद नहीं होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ