Chhattisgarh Assembly Election 2023: चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी एक ग्रामीण इलाके में दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। राहुल गांधी और सीएम बघेल धान के खेल में फसल की कटाई कर रहे किसानों के बीच पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने हासिया उठाया, सिर पर साफा बांधा और फिर धान की कटाई में जुट गए। राहुल गांधी के इस नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
चुनावी प्रचार में लगी हैं सभी पार्टियां
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की तारीखों के बाद सभी पार्टियों का प्रचार भी शुरू हो गया है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और सत्ता में वापसी की जुगत में लगी भाजपा अपने पूरे दम से लोगों के बीच पैठ बनाने में लगी हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। बताया गया है कि इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच जाने का अनोखा अंदाज खोजा।
किसानों से समस्याएं पूछीं
राहुल गांधी सिर पर गमछा बांध और हाथ में हासिया लेकर एक ग्रामीण इलाके में धान के खेत में पहुंच गए। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल भी उनके साथ थे। दोनों ने किसानों से खुलकर बात की। धान की फसल को काटने में लगी महिलाओं से उनकी समस्या जानी। जब राहुल गांधी ने धान की फसल काटी तो वे बोले कि ये एक मुश्किल काम है। काफी मेहनत है। इस दौरान दोनों नेताओं ने किसानों के साथ हंसी मजाक भी किया।
यहां देखें पूरा वीडियो…
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
13 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines