रायपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, बोले- यहां से पुराना नाता

MP CM Mohan Yadav Meets Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को रायपुर पहुंचे, यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। दोनों सीएम ने राज्य के विकास को लेकर काफी बातें की।

MP CM Mohan Yadav Meets Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकत

MP CM Mohan Yadav Meets Chhattisgarh CM Vishnudev Sai:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को रायपुर में मुलाकात की। दरअसल, सीएम मोहन यादव छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। यहां दोनों राज्यों के सीएम ने राजनांदगांव में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

दोनों के राज्यों के विकास पर चर्चा

इस मुलाकात दौरान दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही दोनों सीएम ने राज्यों जुड़े लोक कल्याण के अलग-अलग विषयों और पहलुओं पर भी बात की। इस दौरान मौके पर दोनों राज्यों के कई-कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव का छत्तीसगढ़ से पुराना नाता 

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ से उनका काफी पुराना और खास नाता है। सीएम यादव ने कहा कि आज उन्हें छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 30 साल से इस धरती से जुड़े हुए है। सीएम यादव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी होने नाते हमेशा उनका रायपुर आना होता रहता था। उन्होंने बताया कि उन्हें यहां घर जैसा महसूस होता है। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों राज्य तेजी के साथ विकास की ओर बढ़ेंगे।

विज्ञापन

एक-दूसरे को दिया खास गिफ्ट

सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। वहीं सीएम साय ने इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्मृति चिन्ह भेंट की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ