छत्तीसगढ़ को PM मोदी की सौगात, 36,968 करोड़ रुपये की रेल परियोजना के लिए CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार

CM Vishnudev Sai Expressed Gratitude PM Modi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में 36,968 करोड़ रुपये के लागत की रेलवे परियोजना के लोकार्पण के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। साथ ही कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का विकास हो रहा है।

CM Vishnudev Sai Expressed Gratitude PM Modi

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया पीएम मोदी का आभार

CM Vishnudev Sai Expressed Gratitude PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 85,000 करोड़ रुपये की लागत की 6,000 परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया है। इसमें 36,968 करोड़ रुपये रेलवे से संबंधित परियोजनाएं प्रगति के लिए हैं। रेल परियोजनाओं के लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल सर्विस का रिकॉर्ड लेवल पर मॉडर्नाइजेशन और विकास हो रहा है। यात्री की सुविधाओं और सेवाओं के मामले में भारतीय रेलवे ग्लोबल लेवल पर बेस्ट साबित हुई है।

विज्ञापन

सीएम साय का संबोधन 

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास के लिए काफी कुछ दिया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6,896 करोड़ रुपये दिए, जो कि उल्लेखनीय है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का वर्ल्ड लेवल पर विकास किया रहा है। सीएम साय ने आगे कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए एतिहासिक दिन है।

विज्ञापन

OSOP के सेंटर के लिए सीएम ने जताया आभार 

इसके साथ ही सीएम साय ने प्रदेश के 32 स्टेशनों में ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना’ (OSOP) के सेंटर का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ उन्होंने जांजगीर-नैला तथा पेंड्रा रोड स्टेशन पर जन औषधि केन्द्र खोलने और राज्य के दूसरे विकास कार्यों को शुभारंभ करने के लिए भी पीएम मोदी आभार जताया है। इसके साथ ही सीएम साय ने विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को लेकर भी बात की।

विज्ञापन

सीधी हवाई सेवा को दिखाई हरी झंडी

इसके अलावा सीएम साय ने अपने कार्यालय में वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए रायपुर से बिलासा देवी केंवट विमानतल, चकरभाठा से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ भी किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ