Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 98 नए केस मिले, एक्टिव मरीजों की 790 हुई
Edited By Gyanendra Sharma

India Corona Updates
Edited By Gyanendra Sharma

India Corona Updates
Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 98 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित 19 मरीज दुर्ग जिले से मिले हैं, जबकि कोरिया जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 13 है। राजधानी रायपुर से 12 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, सरगुजा जिले से भी मरीजों की संख्या 12 है।
किसी मरीज की जान नहीं गई। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 790 एक्टिव रह गई है। इधर, पॉजिटिविटी रेट भी घटकर अब 2.83 प्रतिशत रह गई है। इसके पहले रविवार को प्रदेश भर में 767 नमूनों की जांच हुई थी। जिसमें 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं 53 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: