छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, हॉस्टल में एक साथ 39 छात्राएं पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

India Corona Update, Corona Cases in India, Corona Update, Coronavirus, Coronavirus Update, Covid, Covid 19

Chhattisgarh News: गरियाबंद के एक हॉस्टल में एक साथ 39 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिलने से तहलका मच गया है। शुक्रवार को कुल 4926 सैंपल की जांच किए जाने पर 370 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में औसत पॉजिटिविटी दर 7.51 प्रतिशत के करीब हो गई है। 2 लोगों के मौत की भी खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर के आश्रम में 24 बच्चों में कोरोना पाया गया। वहीं पास के एक गांव हरदीभाठा में 15 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने से सारा इलाका आश्चर्यचकित है।

संक्रमितों को तुरंत किया गया आइसोलेट 

खबरों की मानें तो मैनपुर आश्रम और हरदीभाठा में पढ़ने वाले बच्चों में बुखार और खांसी की जानकारी मिलने पर कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें मैनपुर में 24 और हरदीभाठा में 15 बच्चों में कोरोना पाया गया। सारे संक्रमितो को तुरंत आइसोलेट कर दिया गया है और विभाग को आगे भी सचेत रहने तथा लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज रायपुर राजनांदगांव और बिलासपुर में है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक शख्स की मौत कोरोना के कारण हुई है जबकि दूसरे की मौत की वजह कोरोना के साथ साथ कोई अन्य गंभीर बीमारी का होना माना जा रहा है।

किस शहर में कोरोना के कितने मरीज हैं आइए जानते हैं 

रायपुर में कोरोना के 41 मरीज हैं, जबकि गरियाबंद में 39 , बिलासपुर में 34, दुर्ग में 29, सूरजपुर और राजनांदगांव में 26- 26, सरगुजा में 23, धमतरी में 20, कोरिया में 18, बेमेतरा में 16, कांकेर में 14, बीजापुर और महासमुंद में 13- 13, बलौदा बाजार में 11, रायगढ़ में 9 , बलरामपुर में 8, जांजगीर-चांपा में 7, कोरबा और कबीरधाम में 7-7 ,बालोद जसपुर और दंतेवाड़ा में 4- 4, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 3, नारायणपुर में 2 और मुंगेली में 2 मरीज मिले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ