रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ राज्य में महिला सुरक्षा के प्रति बेहत संवेदनशील हैं। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीएम बघेल के निर्देशों के अनुसार महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से पालन किया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए राज्य के सभी थानों में एक महिला सेल का गठन किया गया है और महिलाओं से संबंधित आपराधिक मामलों की स्वतंत्र जांच भी की जा रही है।
महिला अपराध से जुड़े किसी भी व्यक्ति को शासकीय नौकरी नहीं
महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सीएम बघेल ने ये घोषणा भी की है कि महिला अपराध से जुड़े व्यक्ति को शासकीय नौकरी नहीं मिलेगी। प्रदेश में गृह( पुलिस) विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-बैंक फ्रॉड का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; मां-बेटे ने ऐसे की थी 165 लोगों की जिंदगी की गाढ़ी कमाई साफ
‘अभिव्यक्ति’ महिला सुरक्षा ऐप को किया गया विकसित
महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘अभिव्यक्ति’ महिला सुरक्षा ऐप विकसित किया है। इस मोबाइल एप्प का शुभारंभ 01 जनवरी 2022 को किया गया है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को कानून में प्रदत्त अधिकारों के बारे में जागरूक करने हेतु अभिव्यक्ति जन जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। राज्य के 06 जिलों में IUCAW का गठन किया गया है। प्रदेश के 04 जिलों में पृथक से महिला थाना संचालित है तथा समस्त 455 पुलिस थानों/चौकी में महिला सेल का गठन किया गया है।
जिला स्तर पर महिला प्रकोष्ठ का गठन
महिलाओं से संबंधित प्रकरणों एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तर पर महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सार्वजनिक स्थानों में लगभग 50,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राज्य में यौन उत्पीड़न/अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं/उत्तरजीवियों के लिए क्षतिपूर्ति योजना- 2018 लागू है, जिसमें अधिकतम 10 लाख रुपए तक सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
10 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
13 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
16 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
21 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines