सीएम बघेल ने पोला तिहार पर दी पाटन क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात, उफरा-रवेली सेतु का किया लोकार्पण

CM Bhupesh Baghel, Ufra-Raveli bridge News, Patan Ufra-Raveli bridge News, Chhattisgarh Government, Chhattisgarh News, Raipur News

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने पोला तिहार के अवसर आज दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने ग्राम उफरा और ग्राम रवेली के बीच खारून नदी पर 8 करोड़ 35 लाख 81 हजार रुपए की लागत से नव निर्मित पुल का लोकार्पण कर आवागमन हेतु जनता को समर्पित किया।

विज्ञापन

पुल निर्माण से हजारों की जनसंख्या को होगा लाभ

इस पुल निर्माण से क्षेत्र के 24 ग्रामों की लगभग 50 हजार की जनसंख्या को लाभ होगा। पुल निर्माण से क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है और राजधानी रायपुर का दुर्ग जिला मुख्यालय से सीधे आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

विज्ञापन

बाबा कुटीर हनुमान मंदिर का किया दर्शन

सीएम बघेल इस अवसर पर ग्राम उफरा में खारून नदी के तट पर बाबा कुटीर हनुमान मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश के लोगों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे ग्राम महुदा में आयोजित पोला महोत्सव में शामिल हुए। महोत्सव को सम्बोधित करते हुए सीएम बघेल ने पहुना बहनों और ग्रामवासियों को पोरा तिहार की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने बैलों की पूजा अर्चना की और बैल-दौड़ का शुभारंभ किया। इस महोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ