Chhattishgarh News: जशपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की खुदकुशी का मामला, बीजेपी करेगी खुदकुशी की जांच!

Chhattishgarh News

Chhattishgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक पहाड़ी दंपत्ति ने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। इस बीच बीजेपी ने भी 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जो इस मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन

लेकिन स्थानीय लोग पारिवारिक विवाद को घटना के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सामरबार के आश्रित बस्ती झूमराडूमर की है।

विज्ञापन

यह था मामला

घटना की सूचना पर कलेक्टर डा रवि मित्तल, एसपी डी रविशंकर सहित उच्च प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं इस बीच बीजेपी ने भी 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जो इस मामले की जांच करेगी। मृतकों में राजू राम 35 वर्ष, भिन्सारीन बाई 35 वर्ष और इनके दो बच्चे देवंती बाई 3 वर्ष व देवन साय 1 वर्ष शामिल है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रविवार की सुबह झूमराडूमर गांव में बस्ती के पास में स्थित एक पेड़ में दो बच्चे सहित चार लोगों का शव झूलता हुआ देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ