छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, नोडल अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने शुक्रवार को सभाकक्ष में सभी जोन कमिश्नरों समेत संबंधित सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024

नोडल अधिकारी ने बुलाई बैठक

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में राजनीति पार्टियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूंकना शुरू कर दिया है। ऐसे में राज्य के निर्वाचन आयोग ने भी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारियां कर दी हैं। राज्य के नगर निगम आयुक्त और नोडल अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने शुक्रवार को सभाकक्ष में सभी जोन कमिश्नरों समेत संबंधित सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में उन्होंने शहरी क्षेत्र में चल रही लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

नोडल अधिकारी का सख्त निर्देश

इस बैठक में अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने लोकसभा निर्वाचन के काम से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जैसे ही भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा होगी, उसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी संपत्ति का विरूपण न हो। नोडल अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों से लेकर सभी मुख्य मार्गों, पब्लिक प्लेस, इंडोर स्टेडियम, सामुदायिक भवनों, सुभाष स्टेडियम, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम और लाइब्रेरी जैसे सरकारी कैम्पस से भी हर तरह की खराब संपत्ति को तय समय के अंदर हटाना होगा।

विज्ञापन

सहायक नोडल अधिकारियों को हिदायत

इसके साथ ही नोडल अधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति संपत्ति खराब करता है, उस पर तुरंत प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराएं और खराब संपत्ति हटाने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि अगर आपके अंतर्गत आने वाले किसी भी स्थान पर संपत्ति खराब पाई गई और उस पर आपके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, तो ऐसे में उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ