CG Lok Sabha Election: पहले ही दिन 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, रचा इतिहास

Chhattisgarh Lok Sabha Election 3rd Phase Nomination: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं। राज्य में पहले दिन कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

Chhattisgarh Lok Sabha Election 3rd Phase Nomination

Chhattisgarh Lok Sabha Election 3rd Phase Nomination: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक झड़प तेज हो गई है, वहीं निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तैयारी भी तेज कर दी गई है। प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं। राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के लिए पहले दिन कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस बात की जानकारी कोरबा के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने दी है।

इन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल से प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल 11 प्रत्याशियों ने कोरबा लोकसभा सीट के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। पहले दिन ही भारतीय जनता पार्टी से सरोज पाण्डेय और कांग्रेस से ज्योत्सना महंत ने नामांकन पर्चा भरा। इनके अलावा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कमलदेव, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्याम सिंह मरकाम, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से दिलीप कुमार मिरी, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी से रेखा तिवारी, बहुजन समाज पार्टी से दुजराम बौद्ध, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर से प्रियंका पटेल और निर्दलीय से कमाल खान, रमेश दास एवं राजेश पाण्डेय ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

कोरबा ने रचा इतिहास

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोरबा ने एक इतिहास रचा है। एक ही दिन में 29 विभाग और संस्थान के 7,01,800 इन्क्याबे लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ